फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जूनियर बालिका हॉकी ट्रायल में नौ चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। गोरखपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता के लिए सोमवार को यमुनापुरम स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल हुआ। इसमें नौ बालिका खिलाड़ियों का मंडल स्तर पर होने वाले ट्रायल के लिए चयन किया गया। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी मंगलवार को मेरठ में होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि 23 से 28 फरवरी के बीच गोरखपुर के वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें प्रदेश के सभी मंडल की टीम प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल के माध्यम से चयन किया जा रहा है।
ट्रायल में 10 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ट्रायल में पायल लोधी, योगिता चौहान, कु. प्रियंका, नंदनी, कामिनी, निशा, नैना, आर्शी व कुसुम का चयन किया गया। जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 17 फरवरी को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें