फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के कारण नौ और मकान गिरे, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के कारण नौ और मकान गिरे, छह लोग घायल
विज्ञापन

बुलंदशहर। झमाझम बारिश के कारण रविवार रात और सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नौ और मकान-दीवारें गिर गईं। शिकारपुर क्षेत्र के गांव जलालपुर कटोरा और नगला फत्तापुर में हुए हादसे में मां-बेटियों समेत कुल छह लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि चोला, ऊंचागांव के अमरगढ़ क्षेत्र में हुए हादसे में कोई व्यक्ति चोटिल नहीं हुआ है।
रविवार तक हुए हादसे का एडीएम वित्त विवेक मिश्र के निर्देशन में सर्वे कराते हुए जिला प्रशासन द्वारा किशोर और वृद्धा की मौत पर परिजनों को चार-चार लाख रुपये व 100 अन्य पीड़ित लोगों को अभी तक 11.57 लाख रुपये का मुआवजा दिया है। शनिवार रात और रविवार को दिन में करीब नौ मकान-दीवार गिरने के बाद रविवार रात और सोमवार को भी विभिन्न क्षेत्रों में नौ मकान-दीवार गिरे। जिसमें मां-बेटियों समेत कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन

ऊपरकोट में गिरा एक और मकान, एक धंसा
नगर के ऊपरकोट क्षेत्र में बारिश के कारण एक और मकान गिर गया। जबकि एक मकान करीब तीन फीट जमीन में धंस गया। डाकखाने के सामने स्थित मकान के मालिक आबिद ने बताया कि काफी समय से नाले का पानी जमीन में रिस रहा है। लगातार बारिश के कारण अधिक पानी जमीन में गया और उसका मकान करीब तीन फीट जमीन में धंस गया। जबकि मोहल्ला काजीबाड़ा में एक बरगद का पेड़, मुस्लिम बैंक के पीछे स्थित हिफजुर्रहमान का मकान गिर गया। इससे पहले हुई बारिश में अभी तक ऊपरकोट क्षेत्र में आठ लोगों के मकान गिर चुके हैं।
विभिन्न गांवों में गिरे छह मकान-दीवार
ऊंचागांव क्षेत्र में बारिश के कारण विभिन्न गांवों में छह मकान-दीवार गिर गए। रविवार रात को गांव गजरौला निवासी सतीश का मकान गिर गया। आरोप है कि गांव में पानी की टंकी के लिए पाइप लाइन बिछाने के बाद गड्ढे भरने में लापरवाही बरती गई। जिसके चलते मकान की दीवार में पानी गया और मकान गिर गया। वहीं, कस्बा अमरगढ़ निवासी हरिओम, प्रकाश और भूपेन्द्र की छत और मुकेश के मकान की दीवार गिर गई। दूसरी ओर गांव गंगोदगढ़ी निवासी कलुवा के घर में बने पशुओं के बरामदे की चादर और दीवार गिरी है। गनीमत रही कि हादसे से पहले ही लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए थे।
मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबे छह लोग
शिकारपुर क्षेत्र के गांव जलालपुर कटोरा तथा नगला फत्तापुर में मकान की दीवार व छत गिर गई। जिससे मलबे में दबकर छह लोग घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। गांव जलालपुर कटोरा में घटी रविवार को संजय शर्मा के मकान की दीवार व छत गिर गई। हादसे में संजय और उसका 15 वर्षीय बेटा कुणाल दब गए। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं सोमवार सुबह गांव नगला फत्तापुर में गौरीशंकर के मकान की दीवार व छत गिर गई। मकान के मलबे में 40 वर्षीय सुखबीरी और उसकी बेटी लक्ष्मी, पूजा, चित्रा दब गईं। ग्रामीणों ने चारों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है। सीएचसी प्रभारी डा. शशि शेखर सिंह ने बताया कि सभी घायलों को गंभीर चोट नहीं है।
चोला और अनूपशहर में गिरे चार मकान
चोला क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में रविवार रात को गांव निवासी रमेश का मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने की सूचना पर सोमवार को सिकंदराबाद तहसील की टीम ने सर्वे किया और आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। जबकि अनूपशहर क्षेत्र के गांव बगसरा में मुकश शर्मा, सलाउद्दीन और सुनील का मकान-दीवार गिर गई। हालांकि राहत की बात है कि हादसे में कोई भी व्यक्ति चोटिल नहीं हुआ है।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा कराए गए सर्वे की रिपोर्ट
तहसील जनहानि पूर्ण क्षति आंशिक क्षति
डिबाई 01 03 12
शिकारपुर 01 03 16
खुर्जा 00 02 04
सिकंदराबाद -- 01 05
अनूपशहर 00 00 10
बुलंदशहर 00 00 08
कुल 02 09 61
बारिश से हुए नुकसान की पूर्ति के लिए लगातार सर्वे किया जा रहा है। अभी तक 100 लोगों को 11.57 लाख रुपये का मुआवजा वितरित किया जा चुका है। जबकि दो लोगों की मौत पर उनके परिजनों को चार-चार लाख की सहायता राशि दी गई है। मकानों में हो रहे नुकसान के आधार पर अन्य लोगों को भी सर्वे कराकर धनराशि दी जाएगी। - सीपी सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें