फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: छह नगर पालिका और तीन नगर पंचायतों में होगी महिलाओं की सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
छह नगर पालिका और तीन नगर पंचायतों में होगी महिलाओं की सरकार
विज्ञापन

बुलंदशहर। निकायों के अध्यक्ष पद के लिए शासन से सोमवार को आरक्षण सूची जारी हो गई। जिले की नौ नगर पालिकाओं में से बुलंदशहर समेत छह नगर पालिकाओं का अध्यक्ष पद विभिन्न वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं, आठ नगर पंचायतों में से तीन के अध्यक्ष पद भी महिलाओं के खाते में गए हैं।
वार्डों के आरक्षण की सूची पिछले सप्ताह जारी कर दी गई थी। तभी से अध्यक्ष पद के लिए लगातार अटकलों का दौर चल रहा था। सोमवार को इस पर विराम लग गया। बुलंदशहर सीट महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी गई है। जिले की नौ नगर पालिकाओं में से सिकंदराबाद, खुर्जा और डिबाई में पुरुष प्रत्याशी भाग्य आजमा सकेंगे।
विज्ञापन

कई दावेदार हुए मायूस
बुलंदशहर सीट महिला के लिए आरक्षित हो जाने के कारण टिकट के लिए दावेदारी कर रहे कई नेताओं के हाथ मायूसी लगी है। इस सीट पर भाजपा में टिकट के लिए 40 से अधिक प्रत्याशी दावेदारी कर रहे थे। आरक्षण जारी होने के बाद उनके अरमानों पर पानी फिरता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका की आरक्षण सूची
नगर पालिका 2022 का आरक्षण 2017 का आरक्षण
सिकंदराबाद अनारक्षित पिछड़ा वर्ग
बुलंदशहर महिला अनारक्षित
अनूपशहर महिला अनारक्षित
गुलावठी महिला ओबीसी
जहांगीराबाद महिला पिछड़ा वर्ग
डिबाई अन्य पिछड़ा वर्ग अनारक्षित
शिकारपुर अन्य पिछड़ा वर्ग महिला अनुसूचित महिला
स्याना अन्य पिछड़ा वर्ग महिला एससी
खुर्जा अनुसूचित जाति महिला
नगर पंचायत की आरक्षण सूची
नगर पंचायत 2022 का आरक्षण 2017 का आरक्षण
औरंगाबाद अनारक्षित ओबीसी
खानपुर अनारक्षित ओबीसी
ककोड़ अनारक्षित अनारक्षित
छतारी महिला अनारक्षित
पहासू महिला महिला
बुगरासी अन्य पिछड़ा वर्ग अनारक्षित
नरौरा अन्य पिछड़ा वर्ग अनारक्षित
बीबीनगर अन्य पिछड़ा वर्ग महिला अनुसूचित जाति महिला
कोट -
शासन ने निकाय अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी है। इस सूची पर आपत्ति दर्ज करने के लिए एक सप्ताह का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद अंतिम आरक्षण सूची जारी की जाएगी।
- सीपी सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें