फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति किया निकाह, पिता समेत दूल्हे पर एफआइआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अनुमति किया निकाह, पिता समेत दूल्हे पर एफआईआर
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना वायरस को लेकर सरकार की गाइड लाइन के विपरीत जाकर एक व्यक्ति ने अपने बेटे का निकाह किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की अनुमति भी नहीं ली गई। हद तो तब हो गई, जब दूल्हे और उसके पिता ने निकाह के बाद अपने घर पर एक पार्टी रखी। इस पार्टी में काफी लोग एकत्रित हो गए। बाद में पुलिस ने दूल्हा और उसके पिता के खिलाफ कोरोना संक्त्रस्मण फैलाने की आशंका की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला साठा स्थित पीर वाली गली निवासी मोहम्मद नौशाद ने अपने बेटे सलमान का रिश्ता कुछ दिन पहले ऊपरकोट निवासी एक युवती से तय किया था। मंगलवार को दिन में निकाह हुआ। बेटी के यहां अधिक लोग एकत्रित नहीं हुए। केवल पांच लोग ही निकाह करने के लिए पहुंचे थे। निकाह करके आने के बाद सलमान और उसके पिता मोहम्मद नौशाद ने एक पार्टी का आयोजन किया। इस आयोजन में करीब 50 से अधिक मेहमान और दोस्त एकत्रित हुए। जिस समय पुलिस को पता चला कि आयोजन हो रहा तो पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उस समय तक मेहमान और दोस्त जा चुके थे। इसके बाद पुलिस ने दूल्हे सलमान और पिता मोहम्मद नौशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि जो लोग समारोह में एकत्रित हुए थे। उनके स्वास्थ्य विभाग से बात करके खून के सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें