औरंगाबाद नगर पंचायत कार्यालय के अंदर बने रैन बसेरे पर लटका पड़ा ताला। संवाद
औरंगाबाद। औरंगाबाद नगर पंचायत के लापरवाह कर्मी सुधरने का नाम नहीं रहे हैं। नपा कार्यालय के अंदर बरात घर में बने रैन बसेरे का केयर टेकर ताला जड़कर ही भूल गए और पूरी रात रैन बसेरे पर ताला लटका पड़ा रहा। जिस कारण रात भर निराश्रित ठंड से हाईवे किनारे ठिठुरते रहे। नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी सेवाराम राजभर का कहना है कि ताला लटकने की उन्हें जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद