फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह में ही उखड़ने लगी 42 लाख से बनी सड़क

Fri, 11 Mar 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
। मंडी परिषद द्वारा छह माह पूर्व ग्राम भटपुरा से ग्राम दादूपुरा नीला तक 42 लाख रुपये की लागत से बनाए गए 3.5 किमी संपर्क उखड़ने लगी है। एसडीएम की जांच में निर्माण में काफी खामियां मिली।
विज्ञापन


वहीं, अनियमिताओं पर फटकार लगते ही मंडी परिषद ने अगले ही दिन संपर्क मार्ग की खामियों को दूर करने के लिए काम शुरू करा दिया।


बता दें कि मंडी परिषद ने ग्राम भटपुरा से ग्राम दादूपुर नीला तक 3.5 किमी संपर्क मार्क का निर्माण कराया था। ग्रामीणों ने संपर्क मार्ग मानकों के अनुरूप नहीं होने की डीएम से शिकायत की थी।

डीएम ने एसडीएम अतुल कुमार और अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी को जांच सौपी थी। एसडीएम अतुल कुमार ने बताया कि जांच के दौरान संपर्क मार्ग में कई खामियां पाई गईं।
विज्ञापन


खामियां मिलने पर एसडीएम ने मंडी परिषद के एई को फटकार लगाई। जिसके बाद मंडी परिषद ने संपर्क मार्ग की खामियों को दूर करने के लिए कार्य शुरू करा दिया। एसडीएम ने बताया कि एक सप्ताह बाद पुन: जांच कर रिपोर्ट डीएम को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें