फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र पाकर खिले शिक्षकों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
नियुक्ति पत्र पाकर खिले शिक्षकों के चेहरे
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोर्ट के आदेश पर प्रदेश के बेसिक स्कूलों में हुई 36590 शिक्षक भर्ती में से जनपद को मिले 206 शिक्षक अभ्यर्थियों में से 181 काउंसिलिंग में शामिल हुए। इनमें से 152 अभ्यर्थियों को विभाग की ओर से नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। शनिवार लालता प्रसाद सरस्वती बालिका विद्यालय में हुए कार्यक्रम में अभ्यर्थियों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम समारोह का शुभारंभ अनूपशहर विधानसभा के विधायक संजय शर्मा ने किया। डिबाई विधायक डॉ. अनीता लोधी राजपूत, अनूपशहर विधायक संजय शर्मा, स्याना विधायक देवेंद्र लोधी, खुर्जा विधायक बिजेंद्र सिंह, सिकंदराबाद विधायक विमला सोलंकी, डायट प्राचार्य महेंद्र सिंह राणा और प्रभारी सीडीओ सर्वेश चंद्र द्वारा चयनित 152 शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। बीएसए अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक बच्चों को मेहनत से पढ़ाए, शिक्षकों की मेहनत बच्चों का भविष्य तय करेगी। उन्होंने बताया कि कि शासन से 206 शिक्षक अभ्यर्थियों की सूची मिली थी। इसमें से 181 ने काउंसिलिंग कराई और 25 अनुपस्थित रहे। 29 अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया में कुछ गड़बड़ी है। कार्यक्रम में 152 शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें