फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना ही पैसा मांगने पर मिली खौफनाक सजा: दुर्गेश पर पड़ोसी ने डाला खोलता तेल, खेत बेचकर दिए थे 23.75 लाख रुपये

Sun, 01 Mar 2026 06:12 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा

सार

दुर्गेश ने बताया कि उसने वर्ष 2025 में अपना खेत बेचा था, जिसके बाद कुछ लोगों ने पीड़ित से पॉटरी में साझेदारी करने के लिए कहा। पड़ोसी होने के चलते पीड़ित व उनकी मां ने उन पर विश्वास किया और 23.75 लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन
पीड़ित दुर्गेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के खुर्जा स्थित गांव तोतागढ़ी में उधार के 11 लाख रुपये मांगने पर युवक से लोगों ने मारपीट की और उस पर गर्म खोलता तेल डाल दिया। इसमें युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन को उसको जटिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं, घायल युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन

पार्टनरशिप में दिया धोखा
क्षेत्र के गांव तोतागढ़ी निवासी दुर्गेश ने बताया कि उसने वर्ष 2025 में अपना खेत बेचा था, जिसके बाद कुछ लोगों ने पीड़ित से पॉटरी में साझेदारी करने के लिए कहा। पड़ोसी होने के चलते पीड़ित व उनकी मां ने उन पर विश्वास किया और 23.75 लाख रुपये दे दिए। पॉटरी चलने के बाद आरोपियों ने पीड़ित को कोई रुपया नहीं दिया तो उन्होंने अपने 23.75 लाख रुपये वापस मांगे। 

नवंबर 2025 में आरोपियों ने पीड़ित व उनकी मां को 12 लाख 28 हजार रुपये दे दिए। शेष 11 लाख 47 बाद में देने के लिए कहा। इसके बाद पीड़ित व उनकी मां लगातार आरोपियों से अपने रुपये मांग रहे थे। इसी बात से गुस्साए लोग शनिवार रात को 11 बजे उनके घर पर आ गए। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए तोड़फोड़ की। साथ ही पीड़ित व उसकी माता के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

रसोई में रखे गर्म तेल को दुर्गेश पर फेंका
उस वक्त पीड़ित की बहन खाना बना रही थी। आरोपियों ने रसोई में से गर्म तेल लेकर दुर्गेश के ऊपर फेंक दिया। तभी दुर्गेश दर्द से तड़पने लगा। आरोपी वहां से धमकी देकर भाग गए। परिजनों ने आनन-फानन में दुर्गेश को जटिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रविवार को उपचार के बाद दुर्गेश को घर भेज दिया गया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। 

युवक की तहरीर पर पुलिस टीम जांच कर रही है। इसमें जांच के बाद उचित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। - शोभित कुमार, सीओ खुर्जा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें