फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत जिला न्यायालय परिसर में आयोजित होगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विकास चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर वाहन दुर्घटना दावा मामले, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, दीवानी वाद, फौजदारी जमानती मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण संबंधी मामले, जल बिल विवाद (आपसी सहमति की स्थिति में), राजस्व संबंधित विवाद, ट्रैफिक चालान और अन्य सभी प्रकार के छोटे व समझौता योग्य मामलों का निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं और अपने लंबित मामलों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए संबंधित न्यायालय अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें