फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन हुई राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना

Wed, 24 Feb 2016 12:28 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना अब ऑनलाइन हो गई है। इसके चलते अब मृतक के आश्रितों को ऑनलाइन आवेदन के बाद ही योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कापी समाज कल्याण विभाग में जमा करवानी होगी। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत परिवार के मुखिया की मृत्यु हो जाने पर मृतक आश्रितों को 30 हजार की धनराशि दी जाती है।
विज्ञापन


बता दें कि अब तक इस योजना का आवेदन ऑफलाइन फार्म भरकर ब्लॉक स्तर जमा करना होता था। मगर अब ऑनलाइन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन swd.up.nic.in पर किया जाएगा।

 वहीं, जिला समाज कल्याण अधकारी सुमन गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना अब ऑनलाइन हो गई है। लाभार्थी को अब योजना का लाभ लेने को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद उसकी हार्ड कापी कार्यालय में जमा करवानी होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें