नरेश की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
शिकारपुर। पुलिस ने नरेश की हत्या के आरोपी बडे़ भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल नल का हत्था बरामद कर लिया है। 4 जुलाई की रात शिकारपुर देहात के माजरा आंबेडकर नगर निवासी नरेश पुत्र हरिकिशन की उसके बड़े भाई सोनू ने अपने मकान की छत पर उसके सिर में नल के हत्थे से वार कर हत्या कर दी थी और फरार हो गया था। इस मामले में मृतक के चचेरे भाई मुकेश पुत्र चिरंजी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एसएचओ उमेश पांडेय ने बताया कि हत्यारोपी सोनू को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त नल का हत्था भी बरामद कर लिया गया है।