बुलंदशहर गौतमबुद्ध नगर विधान परिषद सीट के लिे शुक्रवार को सपा नेता नरेंद्र भाटी ने नामांकन किया। खासबात यह है कि नामांकन के दौरान सपा का कुनबा एक साथ खड़ा नजर आया।
शुक्रवार को नामांकन से पहले सपाई होटल कलश में जमा हुए। बैठक कर सपा की नीतियों का गुणगान करने के बाद पार्टी उम्मीदवार नरेंद्र भाटी समर्थकों के साथ कार से कलक्ट्रेट पहुंचे।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस ने प्रत्याशी नरेंद्र भाटी को अनुमोदक और प्रस्तावकों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में भेजा। यहा नरेंद्र भाटी ने नामांकन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी बी. चंद्रकला को सौंपा।
नामांकन पत्र में मामूली कमियां थी। कमियों को दुरूस्त करवा नामांकन पत्र जमा करवा लिया गया। नामांकन के बाद सपा पदाधिकारियों ने एक तरफा जीत का दावा किया।
सपा विधायक गुडडू पंडित, पूर्व सासंद सुरेंद्र नागर, जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष हरेंद्र यादव, चेयरमैन कुंवर रिजवान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आशा यादव, जिला पंचायत सदस्य शशांक भाटी और बदरुल इस्लाम, राहुल यादव, सुजात आलम और प्रताप चौहान जिलाध्यत्रक्ष सपा गौतमबुद्ध नगर मौजूद रहे।