फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क से अवैध कब्जा हटाने गई नपा की टीम को पीटा

सार

पार्क से अवैध कब्जा हटाने गई नपा की टीम को पीटाबुलंदशहर।आवास विकास कालोनी स्थित पार्क से अवैध कब्जा हटाने गई नगर पालिका की टीम को पीटने का मामला सामने आया है।अवैध कब्जा हटाने के बाद टीम से मारपीट और अभद्रता की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पार्क से अवैध कब्जा हटाने गई नपा की टीम को पीटा
विज्ञापन

बुलंदशहर। आवास विकास कालोनी स्थित पार्क से अवैध कब्जा हटाने गई नगर पालिका की टीम को पीटने का मामला सामने आया है। मामले में नगर पालिका के सफाई निरीक्षक ने नई मंडी पुलिस को शिकायत देकर अवैध कब्जा करने वाले आरोपी पर जातिसूचक शब्द कहने, गाली-गलौज कर मारपीट करने की शिकायत दी है।
विज्ञापन

नगर पालिका के सफाई निरीक्षक राजेंद्र ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत मिली थी कि कालोनी स्थित पार्क पर एक व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर पशु बांधे हुए है। शिकायतकर्ता का कहना था कि विरोध करने पर अभद्रता और मारपीट पर उतारू हो जाता है। शिकायत का निस्तारण करने के लिए बृहस्पतिवार को नगर पालिका के सफाई निरीक्षक अपनी टीम के साथ अवैध कब्जा हटवाने के लिए गए थे। जब आरोपी से पशु हटाने के लिए कहा तो उसने पशु हटा लिए, लेकिन इसी दौरान आरोपी और शिकायतकर्ता के बीच कहासुनी हो गई। सफाई निरीक्षक वहां से चलने लगे तो आरोपी ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। सफाई नायक समेत अन्य कर्मचारियों से भी मारपीट की। सफाई निरीक्षक ने बताया कि कई बार पार्क से कब्जा हटाया गया लेकिन आरोपी बार-बार अवैध कब्जा कर लेता है।
विज्ञापन

अवैध कब्जा हटाने के बाद टीम से मारपीट और अभद्रता की गई। आरोपी ने जातिसूचक शब्द कहते हुए धमकी भी दी है। मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है।
- मनोज रस्तोगी, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें