फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: वाद-विवाद में सेंट थॉमस सदन की नैना वर्मा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सेंट आरजे पब्लिक स्कूल में बुधवार को हिंदी विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें सेंट थॉमस सदन की छात्रा नैना वर्मा ने पहला, सेंट पॉल सदन की छात्रा योगिता पालीवाल ने दूसरा और सेंट ऑगस्टीन सदन के छात्र कुनाल चौधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डाॅ. एसपी ओझा ने बताया कि हिंदी विषय पर आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए अपने-अपने विचार रखे। विद्यालय के संस्थापक नंद कुमार शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम होने से छात्र-छात्राओं में किसी भी विषय पर बोलने की प्रवृत्ति विकसित होती है जो छात्रों के भविष्य निर्माण में सहायक सिद्ध होती है। विद्यालय के निदेशक अभिषेक पचौरी और सौरभ पचौरी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें