फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: लूट का विरोध करने पर की थी अय्यूब की हत्या

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अय्यूब हत्याकांड के आरोपी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सिकंदराबाद। कांवरा गांव निवासी किसान अय्यूब (46) पुत्र यामीन खां की हत्या लूट का विरोध करने पर की गई थी हत्या। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया। दो फरवरी की सुबह अय्यूब का गुलावठी फ्लाईओवर के पास हाईवे किनारे एक दुकान के बाहर टीन शेड में लहूलुहान शव मिला था। बृहस्पतिवार की शाम मृतक परिवार के ही एक सदस्य के साथ सिकंदराबाद आया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा था। मृतक के भाई कय्यूम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

एसपी सिटी शंकर प्रसाद मिश्र ने बताया कि जांच के दौरान कोतवाली क्षेत्र के गांव रामलाल गढ़ी निवासी सनी कुमार, कौशेद्र के नाम प्रकाश में आए थे। आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जब पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बताया कि मृतक अय्यूब एक फरवरी की रात में दुकान के बाहर नशे की हालत में पड़ा था। इसी दौरान वह बाइक से वहां पहुंचे और नशे की हालत में पड़े अय्यूब की तलाशी लेने लगे। अय्यूब ने विरोध करते हुए कौशेंद्र को पकड़ लिया। जिसपर उन्होंंने पास में पड़ी ईंट से अय्यूब के सिर पर कई प्रहार किए और उसकी जेब से 4800 रुपये, उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। बाइक को उन्होंने पास में एक भट्टे पर खड़ा कर दिया। बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर मृतक की लूटी गई बाइक, आला कत्ल बरामद कर लिया। वहीं लूटी गई नकदी में 1800 रुपये भी बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस पहुंची आरोपियों तक

सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे में जुटी पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला तो बाइक सवार दो युवक घटना स्थल के आसपास दिखाई दिए। शक के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो घटना की कड़ियां जुड़ती चली गईं और आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


पूर्व में माजिद पर जताया जा रहा था शक : मृतक अय्यूब परिवार के ही सदस्य माजिद के साथ एक फरवरी की शाम सिकंदराबाद आया था। इसको लेकर माजिद पर संदेह जताया जा रहा था। पुलिस ने मामले में माजिद के अलावा आसपास के दुकानों से भी पूछताछ की थी।
सनी को नहीं थी लूटे गए रुपयों की जानकारी : ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी सनी कुमार, कौशेंद्र पास के ही गांव रामलाल गढ़ी के रहने वाले हैं। मामले की जानकारी करने के लिए आरोपी बराबर गांव में भी आते रहते थे। बताया गया कि जब सनी ने मृतक अय्यूब की जेब से मिलने वाले रुपयों के बारे मेें कौशेंद्र से जानकारी की तो कौशेंद्र ने बताया कि उसकी जेब से केवल बीड़ी का बंडल मिला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें