फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव बैग में हाईवे किनारे फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हत्या कर शव बैग में हाईवे किनारे फेंका
विज्ञापन

सिकंदराबाद। युवक की हत्या कर शव को बैग में बंद कर नेशनल हाईवे के किनारे फेंक दिया। सूचना पर एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ के अलावा फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे 91 पर स्थित गुर्जर चौक के पास प्लाटिंग कर रहे लोगों ने रविवार की सुबह एक बैग पड़ा था। काफी देर तक बैग के बारे में किसी के जानकारी नहीं करने पर करीब 11 बजे लोगों ने पुलिस को लावारिस बैग के पड़े होने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब बैग खोला तो उसमें एक युवक का शव था। बैग में शव मिलने की सूचना पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह, एसपी सिटी, सीओ नम्रता सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। वही फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। शव की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। निरीक्षक कटार सिंह अवाना ने बताया कि मृतक की आयु करीब 35 वर्ष होगी। उसके गले पर निशान थे। संभवत: उसकी गला दबाकर हत्या की गई है और शव यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें