फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव रजवाहे में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हत्या करके शव रजवाहे में फेंका
विज्ञापन

औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव इसमालिया के रजवाहे में सोमवार सुबह युवक का शव तैरता हुआ मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गले पर चोट के निशान के चलते आशंका जताई जा रही है कि गला घोटकर युवक की हत्या की गई है।
विज्ञापन

बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे स्टेट स्थित गांव इसमालिया से निकलने वाले रजवाहे में सोमवार सुबह खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों ने एक शव देखा। रजवाहे में शव की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक के गले पर चोट के निशान बने हुए थे। जिससे गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक के शरीर पर खाकी रंग की पैंट है। बाएं हाथ में कलावा बंधा हुआ है। थाना प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही पर मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें