फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी का मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी का मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

शिकारपुर। सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी का बाग में शव पड़ा मिला है। बताया जा रहा है कि मृतक के गले में चुन्नी से फंदा लगा हुआ था, जबकि चुन्नी का एक हिस्सा बाग में पेड़ की डाली पर बंधा था। पीड़ित परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती के परिजनों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।
सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन में रविवार को आम के बाग में एक युवक का शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने प्रयास किए तो पता चला कि मृतक क्षेत्र के एक गांव निवासी संतोष है। जांच पड़ताल में सामने आया कि 10 अगस्त को संतोष के गांव की ही एक युवती ने संतोष व अन्य युवकों पर नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

प्रकरण में पुलिस ने संतोष समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी और लगातार आरोपियों के परिजनों से उन्हें पेश करने के लिए भी वार्ता की जा रही थी। दो दिन पहले जांच अधिकारी ने आरोपी संतोष से फोन पर वार्ता भी की थी, जिस पर संतोष ने अगली सुबह थाने में आने की बात कही थी।
रविवार को सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी का शव सड़ी-गली हालत में मिली। पुलिस ने तत्काल फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। बताया जा रहा है कि शव कई दिन पुराना है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव बाग में फेंका गया है।
अब मृतक के परिजनों ने युवती के परिजनों पर लगाया हत्या का आरोप
मृतक संतोष के गांव निवासी युवती के परिजनों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। अब रविवार को संतोष का शव मिलने के बाद उसके परिजनों ने युवती के परिजनों पर संतोष की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। प्रकरण में परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मामले की जांच की जा रही है। मृतक पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप भी था। शव की स्थिति काफी खराब हो चुकी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारण और मौत के समय के बारे में जानकारी होगी। मृतक के परिजनों ने भी शिकायत दी है। आगे की जांच की जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी। - अजय कुमार, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें