फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे से आग लेने पर पेट में मारा मुक्का, वृद्ध की मौत

विज्ञापन
मृतक विजय सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
चूल्हे से आग लेने पर पेट में मारा मुक्का, वृद्ध की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदपुर स्थित वाल्मीकि बस्ती में एक वृद्ध विजय की पेट में घूंसा मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी भी कर ली है। बताया जा रहा है कि मृत वृद्ध पड़ोसी के घर हुक्के के लिए आग लेने के लिए गए थे।
चंादपुर निवासी विजय सिंह (62) के घर में गैस चूल्हा है। बताया गया कि उन्हें हुक्का पीने की आदत थी। उनके पड़ोस में ही कलुआ का घर है। विजय सिंह हुक्के की आग के लिए कलुआ के घर में चूल्हे से आग ले लिया करते थे। बताया गया कि सोमवार शाम को भी वह कलुआ के घर में चूल्हे से आग लेने के लिए गए थे। उस दौरान कलुआ के घर पर अन्य परिजन मौजूद थे। बताया गया कि विजय सिंह ने इस दौरान चूल्हे से खुद ही हुक्के के लिए थोड़ी आग ले ली। इस पर कलुआ ने बिना पूछे ही चूल्हे से आग लेने पर उनसे कहासुनी करने लगा। इस दौरान कलुआ और विजय सिंह के बीच विवाद हो गया। शोर होने पर मृतक के पुत्र भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। बताया गया कि इस दौरान कलुआ ने विजय सिंह के पेट में घूंसा मार दी। जिससे वह वहीं गिर गए। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। आरोपी कलुआ को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें