फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा करने पर मां ने टोका तो बेटे ने रॉड से पीटकर मार डाला

विज्ञापन
मृतक महिला सतवीरी का फाइल फोटो। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
नशा करने पर मां ने टोका तो बेटे ने रॉड से पीटकर मार डाला
विज्ञापन

जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव खनपुरा में सोमवार देर शाम मां ने नशा करने से टोका तो बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। ग्रामीणों ने आरोपी बेटे को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली जहांगीराबाद की ग्यारहवां मील पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव खनपुरा निवासी सतवीरी (62) पत्नी शीशपाल सिंह ने सोमवार रात करीब आठ बजे अपने बेटे उमेश को नशा करने पर टोक दिया। इस बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर उमेश भड़क गया और गुस्से में मां के सिर पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ प्रहार किए। इसके बाद आरोपी मां को घसीटता हुआ घर के पीछे स्थित खेतों तक ले गया, यहां महिला ने दम तोड़ दिया। उसे ऐसा करता देख कुछ लोगों ने देख लिया और उनकी पुकार पर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने उसे दबोचकर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में मृतका के दूसरे पुत्र प्रवेश कुमार ने तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी उमेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। साथ ही मौके से पुलिस ने आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पत्नी की भी हत्या में जा चुका है जेल
आरोपी उमेश हिंसक प्रवृत्ति का है। उसका अपराध से कोई नया नाता नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि उमेश ने करीब सात साल पहले मामूली कहासुनी के बाद अपनी पत्नी की भी गला दबाकर हत्या कर दी थी। पत्नी की हत्या के मामले में उमेश जेल भी गया था। तीन साल पहले वह जेल से बाहर आया था। इसके अलावा हत्यारोपी पर अपने कई परिजनों पर हत्या की कोशिश का भी आरोप है। परिवार का होने के नाते कई मामलों में इसकी रिपोर्ट दर्ज नही हुई थी।
विज्ञापन

मृतका के दूसरे पुत्र प्रवेश की तहरीर पर हत्यारोपी उमेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। उमेश नशे का आदि है और आए-दिन वह मामूली सी बात पर हिंसक हमला करने से नहीं चूकता है। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से हत्यारोपी को मौका ए वारदात से ही दबोच लिया गया। रॉड बरामद कर ली गई है। - रमाकांत यादव, कोतवाली प्रभारी जहांगीराबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें