फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नगर पालिका 6.5 करोड़ से कराएगी विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर पालिका बोर्ड फंड, 15 वित्त आयोग और अवस्थापना धनराशि से नगर में 6.5 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए जाने हैं। जिसमें नौ सड़कों पर पैच वर्क और मरम्मत का कार्य होगा, जबकि 24 कार्य नाला और सड़क निर्माण के हैं। इसके लिए नगर पालिका ने निविदाएं भी मांग ली हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका ने नगर के विकास कार्यों के लिए लगभग 6.5 करोड़ की निविदाएं आमंत्रित की हैं। इनमें नगर पालिका निधि से लगभग 85 लाख रुपये से सड़कों की मरम्मत और पैच वर्क का कार्य कराया जाएगा। जिसमें प्रमुख रूप से गांव भाईपुरा में तारकोल रोड से डंम्पिंग ग्राउंड के अंत तक रास्ते पर बेस स्ट्रेंथनिंग और खड़ंजा लगाने का काम होगा। इसमें अनुमानित लागत लगभग 40 लाख रुपये है।
इसके अलावा साठा में सब्जी मंडी रोड, ऊपरकोट, कालाआम चौराहे से अनूपशहर-स्याना चौराहे तक, कलक्ट्रेट गेट से शनिदेव मंदिर होते हुए नुमाइश फ्लाईओवर तक डीएम रोड पर शिवम मैरिज होम के सामने मुख्य रास्ते पर, लल्लाबाबू चौराहे से कलक्ट्रेट होते हुए कालाआम चौराहे तक, मोहल्ला सरायधारी में ऊपरकोट में गिरे मकान के सामने रिटेनिंग वॉल, के अलावा नगर पालिका अध्यक्ष के कक्ष का सुदृढ़ीकरण और रंगाईपुताई का कार्य होगा, जिसमें लगभग 45 लाख रुपये का अनुमानित व्यय रखा गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा 15वें वित्त आयोग (बुनियाद अनुदान) व अवस्थापना निधि से प्राप्त धनराशि से नगर में लगभग 5.7 करोड़ की लागत से इंटरलॉकिंग व नाला निर्माण के कार्य होंगे। इसमें लगभग 40 लाख रुपये से वार्ड संख्या 18 देवीपुरा में श्मशान घाट वाली सड़क से शास्त्री पार्क तक नाली व इंटरलॉकिंग टाइल्स (रबर मोल्ड) की सड़क का निर्माण होगा। इसके अलावा लगभग 36 लाख रुपये से वार्ड 23 में मोहल्ला ममफोर्ड गंज से मेन रोड पुलिया तक नाले की क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें