फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पालिका अध्यक्ष शैलेश तेवतिया को मिली जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलावठी। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शैलेश तेवतिया को शनिवार दोपहर अज्ञात बदमाश ने व्हाट्सएप कॉल कर जान से मारने की धमकी दी है। धमकी देने वाले ने खुद को जेल में होना बताया। इस कॉल के बाद पालिका अध्यक्ष ने थाने में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया है।
विज्ञापन


पालिका अध्यक्ष शैलेश तेवतिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार दोपहर करीब पौने तीन बजे उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल उठाने पर दूसरी ओर से बोल रहे व्यक्ति ने बेहद आक्रामक लहजे में बात की। उसने कहा कि वह जेल से बोल रहा है और अब अगला नंबर उनका है। इस धमकी के बाद से चेयरमैन और उनके परिवार में दहशत का माहौल है।

उन्होंने अधिकारियों को मामले की सूचना दी। उन्होंने अज्ञात कॉलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। वहीं, सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि मामले को उच्च प्राथमिकता पर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं, विशेषकर चुनावी रंजिश और जेल कनेक्शन की जांच कर रही है। सीओ ने आश्वस्त किया कि सर्विलांस सेल की मदद से कॉलर की लोकेशन और पहचान ट्रेस की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें