फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली नदी रोड पर चला पालिका का बुलडोजर

Mon, 07 Nov 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अतिक्रमण - फोटो : amarujala
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद की ओर से नगर में सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया। कालाआम से शुरू हुआ अतिक्रमण अभियान काली नदी रोड पर चला। इस दौरान टीम और अतिक्रमण कारियों के बीच नोंकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


बता दें कि नगर पालिका परिषद ने डीएम के आदेश पर नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करने की पहले ही घोषणा की थी। सोमवार को नगर पालिका परिषद के अधिकारी और कर्मचारी पुलिस बल के साथ कालाआम चौराहे पर एकत्रित हुए।

यहां से पीले पंजे के साथ सभी काली नदी रोड की ओर बढ़े और दुकानों के बाहर बने रैंप आदि को हटाया। अफसरों के तल्ख तेवर और पुलिस की सख्ती के चलते कोई विरोध करने का साहस नहीं जुटा पाया। इस दौरान दुकानदारों और अन्य राहगीरो की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


पालिका के ईओ एके सिंह के अनुसार नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान की सोमवार से शुरू हो चुकी है। अभियान लगातार जारी रहेगा और दुकानदारों व अन्य लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण व बनाए गए अवैध रैंप आदि को हटाया जाएगा।

अतिक्रमण करने वालों पर लगेगा पांच हजार जुर्माना
डिबाई। सड़क पर अतिक्रमण करने वालों से नगर पालिका अब पांच हजार रुपये जुर्माना वसूल करेगी। ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि एसडीएम सुभाष यादव के निर्देश पर पालिका ने नाले से नाले तक पेंट से लाल चिंह लगाकर सीमा निर्धारित कर ली है। व्यापारियों की बैठक के बाद मुनादी भी करा दी गई है।

अब पालिका अतिक्रमण करने वालों से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूल करेगी। उधर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष कौशल गोयल का कहना है कि पालिका पहले सब्जी, फल, चाट ठेले पर सामान बेचने वालों को जगह का इंतजाम कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें