फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: मीट फैक्टरी पर कई विभागों का छापा, फैक्टरी मालिक और पूर्व केंद्रीय के भाई पहले हो चुके गिरफ्तार

Sun, 21 Jun 2026 11:08 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
छानबीन करती टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

मुंडा खेड़ा रोड स्थित अलहमद मीट फैक्टरी में रविवार को एसडीएम प्रतीक्षा पांडे के नेतृत्व में लगभग 15 विभागों ने छापा मारा। दोपहर दो बजे शुरू हुई कार्रवाई अभी तक जारी है।

विज्ञापन


मुंडा खेड़ा रोड स्थित फैक्टरी के मामले में अलीगढ़ जनपद के चंडोस थाना में 15 जनवरी को एक मुकदमा दर्ज हुआ। इस मामले को लेकर फैक्टरी मालिक और पूर्व केंद्रीय मंत्री सरवर हुसैन के भाई अनवर हुसैन को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। इसके बाद शनिवार को उनके दो अन्य पार्टनर को भी गिरफ्तार का जेल भेजा।

इसमें रविवार को एसडीएम और सीओ ने अग्निशमन विभाग, ऊर्जा निगम, प्रदूषण विभाग, खाद्य विभाग, पूर्ति विभाग समेत 15 विभागों के साथ छापा मारा। एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय का कहना है कि अभी फैक्टरी में जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें