फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: खसरा-रूबेला से बचाव को 16 से चलेगा एमआर टीकाकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बच्चों को खसरा और रूबेला से बचाने के लिए जिले में 16 फरवरी तक एमआर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पांंच से 10 वर्ष तक के सभी बच्चों को एमआर की अतिरिक्त डोज दी जाएगी। इसके लिए जिले के सभी 3,929 स्कूलों में 2,95,950 बच्चों को मीजल्स-रूबेला का टीका लगाने के लिए चिह्नित किया है। सीएमओ ने शुक्रवार को सभी चिकित्सा प्रभारियों को निर्देश जारी किए। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि खसरा और रूबेला के मरीज मिलने पर शासन ने प्रदेश के बुलंदशहर समेत 45 जिलों में पहले चरण में 16 से 27 फरवरी तक एमआर टीकाकरण अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान कक्षा एक से पांचवीं तक के जिले के 2,114 सरकारी स्कूलों में 1,29,538 और 1,815 निजी स्कूलों में 1,66,412 पंजीकृत बच्चों को टीका लगेगा।
विज्ञापन

इस कार्य में महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक कल्याण आदि विभागों का भी सहयोग लिया जाएगा। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में एमआर अभियान की प्रतिदिन समीक्षा कर कार्यवाही व प्रगति रिपोर्ट भेजेंगे। प्रत्येक विद्यालय में एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।
एक एएनएम को प्रतिदिन 100 से 125 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया है और बच्चों की संख्या अधिक होने पर अतिरिक्त सत्र आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, सभी सत्रों का यू-विन पोर्टल पर समय से पंजीकरण कर प्रतिदिन की रिपोर्ट यू-विन और एचएमआईएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें