देहात कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात अनूपशहर मार्ग पर कार में लगी आग। स्रोत: सोशल मीडिया
बुलंदशहर। अनूपशहर रोड पर महाराजपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते कार से बाहर छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कार का एक हिस्सा पूरी तरह जल गया।
अनूपशहर निवासी सौरभ भारद्वाज बुलंदशहर से अपने घर लौट रहे थे। सौरभ जहांगीराबाद के एक निजी स्कूल में अकाउंटेंट हैं। जैसे ही वह महाराजपुर गांव के पास पहुंचे, कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। जब तक वह कुछ समझ पाते, लपटें उठने लगीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी स्थिति का जायजा लिया। प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हादसे के दौरान हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।