खानपुर में निकाले गए चेहल्लुम के जुलूस में शामिल सोगवार। संवाद
खानपुर। चेहल्लुम हर अंजुमन अकबरी की ओर से खूनी मातम कर जुलूस निकाला गया। जुलूस में सोगवार नौहा खानी, मर्सिया खानी और मातम करते हुए चल रहे थे।
जुलूस रविवार को शाम इमामबाड़े से शुरू हुआ जो मोहल्ला पटवारियान, नेकजन वार्ड व मेन बाजार से होते हुए शाम को इमामबाड़े पर पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में सोगवारों ने नोहे पढ़ कर मातम किया। अखाड़े बाज जुलूस में करतब दिखाते चल रहे थे। इस मौके पर इदरीश अंसारी, नोशाद अंसारी, जहीर मुल्लाजी, यूसुफ, साबिर आदि मौजूद रहे