मृतक की पहचान गांव बड़ौदा निवासी मनीष (22) पुत्र ज्ञानचंद के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक फैक्टरी से देर रात ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। गांव मेहताब नगर पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान गांव बड़ौदा निवासी मनीष (22) पुत्र ज्ञानचंद के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन व चालक की तलाश में जुटी है। मामला सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मेहताब नगर पुलिया के पास का है।