फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरौरा। नगर के मोहल्ला आधा मील गोपालपुरी के निकट एनएच पर सड़क हादसे में बुधवार रात बाइक सवार की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक के साथ मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार देर शाम जनपद संभल थाना गुन्नौर गांव गोठना निवासी वीरेश (45) बाइक से नरौरा से अपने गांव जा रहे थे। घटनास्थल पर पूछताछ के दौरान प्रकाश में आया कि अज्ञात ट्रक चालक ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास मिले कागजात के आधार पर शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें