फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा: बाइक ने पैदल चल रहे युवक को मारी टक्कर, घर से बाजार के लिए निकला था कैफ

Mon, 19 Oct 2026 07:22 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पहासू

सार

बुलंदशहर के पहासू में बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत हो गई।अलीगढ़ मेडिकल में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
युवक की उपचार के दौरान मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा में सोमवार दोपहर को प्रिंस गार्डन के पास बाइक ने पैदल चल रहे कैफ (22) को टक्कर मार दी। हादसे में कैफ और बाइक सवार अन्य दो युवक घायल हो गए। वहीं शाम को अलीगढ़ मेडिकल में उपचार के दौरान कैफ की मौत हो गई। 

विज्ञापन


पहासू थाना प्रभारी ने बताया कि पठान टोला मोहल्ला निवासी कैफ सोमवार को किसी काम से बाजार आया था। तभी सड़क पार करते हुए बाइक सवार युवकों ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में कैफ और बाइक सवार विवेक व सुमित घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को पहासू सीएचसी पहुंचाया। जहां से तीनों को अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया गया। 

जहां पर उपचार के दौरान शाम को कैफ ने दम तोड़ दिया। वहीं, घायल विवेक व सुमित का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की जानकारी तीनों के परिजनों को दे दी गई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद पठान टोला मोहल्ला में मातम पसर गया है। पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें