फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े बेटे ने उड़ेला केरोसिन, छोटे ने लगाई थी आग

Fri, 22 Apr 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
मां को जलाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के फैसलाबाद मोहल्ला में संपत्ति विवाद को लेकर मां को जिंदा जलाने के मामले में पुलिस को प्राथमिक जांच में बेटों की हैवानियत सामने आई है। खुलासा हुआ है कि बड़े बेटे ने मां पर केरोसिन उड़ेला था, जबकि छोटे ने उसे आग के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि एक-एक सबूत जुटाकर हत्यारोपी बेटों को सजा दिलाई जाएगी। फरार हत्यारोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। बता दें कि बुधवार रात मिजरा (58) को उसके बेटे आरिफ और तौसीफ ने जिंदा जला दिया था। बीच-बचाव करने आए भाई सलीम को भी आरोपियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया था।

विवाद 30 गज के मकान को लेकर था और इसका बंटवारा पांच भाइयों में होना था। मकान मां मिजरा के नाम से है और बंटवारे को लेकर आए दिन परिवार में विवाद हो रहा था। पुलिस ने आरिफ को गिरफ्तार कर लिया जबकि तौसीफ अब भी फरार है।
विज्ञापन


नरसलघाट चौकी प्रभारी रवि सहगल ने बताया कि मोहल्ले के लोगों ने उन्हें बताया था कि बड़े बेटे ने मिजरा के ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेला था और छोटे ने उसे आग के हवाले किया था। फरार तौसीफ की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें