फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तारीख करके लौट रहे मां-बेटे को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलावठी। तारीख कर लौट रहे मां-बेटे को पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें टेंपो से उतारकर पिटाई की। मामले में बझैड़ा कला थाना कपूरपुर जिला हापुड़ निवासी ताहिर ने बताया कि उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। वह न्यायालय में तारीख कर अपनी मां नन्ही के साथ गांव बझैड़ा जा रहा था। रास्ते में आसिफाबाद चन्द्रपुरा के पास उसके ससुर वाजिद, सद्दाम, ननबा व जीशान निवासी आसिफाबाद चन्द्रपुरा ने टेंपो को जबरन रुकवा लिया तथा टेंपो से उतारकर उसे लात घूंसों से बुरी तरह पीटा। मां के साथ भी अभद्रता की। उसने 112 नंबर पर पुलिस को फोन किया। पुलिस को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें