डिबाई थाना क्षेत्र के गांव याबापुर में बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर लायक राम का पार्थिव शरीर पहुंचा। ओडिशा में रविवार को ड्यूटी के दौरान सड़क किनारे खड़े बीएसएफ सब-इंस्पेक्टर को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी थी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। जवान का पार्थिव शरीर जब गांव याबापुर पहुंचा, तो अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। गांव में गमगीन माहौल है और हर आंख नम नजर आ रही है।