फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कैंप में जिले के एक हजार से अधिक लोगों ने की स्वगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। स्वगणना का ग्राफ बढ़ाने के लिए केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, वित्तीय संस्थानों के कार्यालयों, वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय में बुधवार को लगाए गए शिविरों में एक हजार से अधिक लोगों ने स्वगणना की। जिले में अब तक करीब 20 हजार लोग अपने आवासों की स्वगणना कर चुके हैं। जनपद में करीब नौ लाख आवास हैं।
विज्ञापन

वित्तीय संस्थानों, पेंशनर की स्वगणना के नोडल अधिकारी वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि बुधवार को केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, वित्तीय संस्थानों के कार्यालयों और उनके कार्यालय में स्वगणना के लिए शिविर लगाए गए। इन शिविरों में एक हजार से अधिक वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों, कर्मचारियों, पेंशनरों, पारिवारिक पेंशनरों ने स्वगणना की।
बताया कि स्वगणना को शत प्रतिशत कराने के लिए भविष्य में भी कैंप का आयोजन किया जाएगा। जनपद में 22 हजार पेंशनर हैं। सभी की स्वगणना कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें