फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अस्पताल में आधे से ज्यादा मरीज बुखार और डायरिया के

विज्ञापन
खुर्जा के जटिया अस्पताल की ओपीडी में दवा केंद्र के बाहर लगी मरीजों की लंबी क़तार - संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। क्षेत्र के जटिया अस्पताल में गर्मी बढ़ने के साथ-साथ बुखार व डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अस्पताल में कुल 800 मरीजों की ओपीडी हो रही है। इसमें 500 से अधिक मरीज बुखार व डायरिया से पीड़ित आ रहे हैं। ऐसे में वार्डों में भीड़ बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

खुर्जा के जटिया अस्पताल के फिजिशियन डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में सबसे ज्यादा मरीज उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बुखार के आ रहे हैं। डायरिया के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। ज्यादातर मरीज व्यस्क और युवा हैं। इन मरीजों के लक्षण के आधार पर खून और अल्ट्रासाउंड जांच की जा रही है। इसके बाद ही उनको दवाएं दी जा रही हैं। साथ ही परामर्श दिया जा रहा है कि बाजारों में मिलने वाले खाद्य पदार्थों में सफाई का विशेष ध्यान रखें। गर्मी में बासी और दूषित खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। ताजे फल व सब्जी का ही इस्तेमाल करें। सीएमएस डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि वर्तमान में रोजाना 20 से 25 मरीज भर्ती हो रहे हैं। अस्पताल में पर्याप्त बेड की सुविधा है। दवाएं भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें