फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 से ज्यादा गांवों के किसानों ने रोका अंडरपास का काम, हंगामा

Thu, 02 Mar 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
अंडरपास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गिनौरा शेख-एतमाद सराय में बन रहे सिंगल अंडरपास को डबल कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को काम रुकवाकर हंगामा कर दिया। सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर सरकारी के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि आनेजाने के लिए अलग- अलग अंडरपास की व्यवस्था  होती है लेकिन फाटक संख्या-20 पर सिंगल अंडरपास बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गिनौरा शेख फाटक संख्या-20 पर रेलवे डेडिकेटेड फ्रेट कारीडोर प्रोजेक्ट के तहत सिंगल अंडरपास का निर्माण काय चल रहा है। सिंगल अंडरपास का डबल कराने के लिए बृहस्पतिवार को गनौरा शेख, एत्मादसराय, मोहली, गढ़ी, नगला, बहगुवा, टांडा, उठावली और शाहनगर के सैकड़ों ग्रामीण साइट पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने अंडरपास का निर्माण रुकवा कर हंगामा शुरू कर दिया।

ग्रामीणों का कहना था कि सिंगल अंडरपास इतना संकरा बनाया जा रहा है कि इससे चौपहिया वाहन भी ढंग से नहंी निकल पाएंगे। इससे हमेशा हादसे का भय बना रहेगा। यह मार्ग क्षेत्र के 15-16 गांवों को एनएच-24 वाया स्याना होते हुए जुड़ता है।
विज्ञापन


ऐसे में सिंगल अंडरपास बन जाने से ग्रामीणों को एनएच-24 से गढ़, गजरौला, मुरादाबाद और जेपीनगर आदि स्थानों पर जाने के लिए 20 किमी. का फेर लगाना पड़ेगा। ग्रामीण शहाबुद्दीन ने बताया कि इस रूट पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक रहता है। ऐसे में सिंगल और संकरे अंडरपास से जाम लगना तय है। इस मौके पर उदयवीर, सादिक, नदीम, अनुराग, काशिफ, फरदीन, पूरन, फुरकान आदि मौजूद रहे।

रेल रोकने की सूचना पर दौड़े अफसर
आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर ट्रेन रोकने की घोषणा कर दी। इससे रेल और प्रशासन के अधिकारियों में खलबली मच गई। गनीमत रही  जिस समय फाटक पर ट्रेन आनी थी उस समय अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई और भीड़ छट गई। ग्रामीणों के वापस लौट जाने से अफसरों ने राहत  की सांस ली।
विज्ञापन


पांच घंटे चला हंगामा
सिंगल अंडरपास के विरोध में ग्रामीण करीब पांच घंटे तक ट्रैक के पास जमे रहे। हंगामा और प्रदर्शन किया। मौसम खराब होने के बाद ग्रामीण वापस लौटे।

सिंगल अंडरपास बनने से यातायात प्रभावित होगा। क्षेत्र के हजारों लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाएगी।-राजीव
यह मार्ग एनएच-24 को जोड़ने का काम करता है। सिंगल अंडरपास से जाम लगना तय है। - गुलाब सिंह
सिंगल अंडरपास इतना संकरा है कि चार पहिया वाहन एक साथ नहीं गुजर सकेंगे। ऐसे में वहां जाम की स्थिति बनी रहेगी। - ज्ञान सिंह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें