बीबीनगर। न्याय पंचायत केशोपुर सठला की खेलकूद प्रतियोगिता स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज में सम्पन्न हुई। जिला युवा कल्याण अधिकारी महीपाल सिंह ने बताया कि बालकों की 100 मीटर की दौड़ में मोनू कुमार ने पहला और सूरज कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालिकाओं की 100 मीटर की दौड़ में सना ने पहला और प्रियांशी हिंगवाड़ा ने दूसरा स्थान पाया।
बालकों की वॉलीबाॅल प्रतियोगिता में चित्सौना अलीपुर की टीम ने पहला व हिंगवाड़ा की टीम ने दूसरा स्थान पाया। बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता में केशोपुर सठला की टीम ने पहला व बैनीपुर की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालकों की कबड्डी प्रतियोगिता में हिंगवाड़ा की टीम ने पहला और चित्सौना अलीपुर की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।
बालिकाओं की खो-खो प्रतियोगिता में सठला की टीम ने पहला और बैनीपुर की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। शुभारंभ भाजपा जिला महामंत्री संजय गुर्जर, सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र काली, विकास खंड खेल संयोजक तरुण सैनी ने किया।