शिकारपुर। कोतवाली के सामने बृहस्पतिवार को एक बंदर ने बुजुर्ग पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। राहगीरों ने किसी तरह बंदर को भगाकर बुजुर्ग को बचाया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद डडुआ निवासी 65 वर्षीय जोगिंदर सिंह किसी कार्य से शिकारपुर आए थे। बताया कि जब वह कोतवाली के सामने मोड़ पर पहुंचे, तभी एक बंदर ने अचानक हमला कर दिया। राहगीरों ने बंदरों को भगाया और चिकित्सालय पहुंचाया। जहां एआरवी लगाने के बाद घर भेज दिया गया। ग्रामीण सतपाल व नितेश ने बताया कि क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। पालिका और वन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।