फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: संदिग्ध परिस्थितियों में साधु लापता, कमरे में मिले खून के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पहासू। कस्बा क्षेत्र स्थित श्मशान घाट में रहने वाले 50 वर्षीय साधु संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। सोमवार को उनके कमरे में जब स्थानीय लोग गए तो वहां खून के निशान मिले। वहीं कमरे के बाहर एक कुत्ता बेसुध अवस्था में मिला। भाजपा के मंडल अध्यक्ष कुलदीप ने बताया कि शमशान घाट में बने कमरे में साधु बिन्नामी (50) रहते हैं। वह मूलरूप से अलीगढ़ जनपद के अतरौली थाना क्षेत्र स्थित रायपुर गांव के रहने वाले हैं। बीते दो-तीन दिनों से वह दिखाई नहीं दे रहे थे, तो उनकी तबीयत पूछने के लिए सोमवार शाम को कमरे में पहुंचे। वहां कमरा खुला हुआ था और अंदर साधु नहीं थे। बिस्तर पर खून के निशान भी मिले। सीओ शिकारपुर शशांक श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस टीम साधु की तलाश में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें