फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अजाखानों में गूंजी या हुसैन की सदाएं

विज्ञापन
इमामबाड़े में सजे अलम संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/सिकंदराबाद। मोहर्रम की पहली तारीख पर इमामबाड़ों में मजलिसों का सिलसिला शुरू हो गया। अजाखानों में या हुसैन की सदाएं गूंजती रही।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला काजीवाडा स्थित इमामबाड़ा अब्बास में मौलाना इकबाल हैदर ने हजरत इमाम हुसैन के चचेरे भाई हजरत मुस्लिम बिन अकील की शहादत को याद किया। उन्होंने मुस्लिम बिन अकील की शहादत का दिलसोज मंजर बयां किया। अजादारों को खिताब करते हुए कहा कि हरजत मोहम्मद साहब ने फरमाया कि मेरा हुसैन हिदायत का चिराग है। अजादारी इमाम की शहादत के बाद शुरू हो गई थी। जो कयामत तक जारी रहेगी। उन्होंने मदीने से इमाम हुसैन के काफीले का कर्बला पहुंचने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस्लाम शांति एवं भाईचारे का मजहब है। बुलंदशहर समेत जनपद के अन्य इमामबाड़ों में भी मजलिसों का आयोजन किया गया। सोगवारों ने मर्सिया ख्वानी, मातम कर कर्बला के शहीदों को याद किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें