फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मोदी की छाती नहीं जुबान है 56 इंच की’

Mon, 19 Sep 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते राजबब्बर। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
‘लोकसभा चुनाव के दौरान 56 इंच की छाती दिखाने वाले नरेंद्र मोदी की छाती तो नहीं, मगर जुबान जरूर 56 इंच की है। जो लोग अजहर मसूद को काबुल छोड़कर आए थे और आज उन्हीं की सरकार में वह हमारे जवानों की जान ले रहा है।’ यह बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर ने बुलंदशहर में जनसभा के दौरान कहीं।
विज्ञापन


नगर के मोतीबाग में ‘27 साल, यूपी बेहाल’ यात्रा के पहुंचने पर आयोजित सभा में  राजबब्बर ने प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने जनता से लोकसभा चुनाव के दौरान जितने भी वादे किए, सब झूठे निकले। उड़ी में हुए आतंकी हमले पर राजबब्बर ने कहा कि मोदी सिर्फ बयानबाजी करना जानते हैं।

वह कहते थे कि हमारी छाती 56 इंच की है। एक जवान का सिर कटा तो 10 के काटकर लाएंगे। आज आतंकवादियों ने सेना नहीं बल्कि देश पर हमला किया है। 18 जवान शहीद हुए हैं। अब 56 इंच की छाती वाले प्रधानमंत्री 56 इंच की जुबान से सिर्फ बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये बयान का नहीं, बल्कि कार्रवाई का वक्त है। भारत की विदेश मंत्री फेल हैं या प्रधानमंत्री की विदेश नीति फेल है। राजबब्बर ने रक्षामंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार में न तो किसी के खाते में 15 लाख रुपये आए और न ही किसी बेरोजगार युवा को नौकरी मिली।

महंगाई पर हमें कोसने वाले नरेंद्र मोदी सरकार में दाल 200 रुपये तक पहुंच गई। कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में जो कारखाने लगे, वह सपा-बसपा-भाजपा की सरकार में बंद हो गए।

मुलायम परिवार में घमासान सियासी ड्रामा
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के परिवार और सरकार के भीतर चल रहे घमासान को राजबब्बर ने सियासी ड्रामा करार दिया। उन्होंने कहा कि सत्ता जाती देख सियासी ड्रामा शुरू  हुआ है, जो सत्ता से बेदखली के बाद खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें