फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार करोड़ से कर्णवास में बनेगा आधुनिक घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
चार करोड़ से कर्णवास में बनेगा आधुनिक घाट
विज्ञापन

बुलंदशहर। कर्णवास में गंगा स्नान को जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर है। यहां पर गंगा किनारे एक आधुनिक घाट बनेगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने शासन को चार करोड़ का प्रस्ताव भेज दिया है। सीडीओ का कहना है कि घाट का निर्माण नमामि गंगे योजना के तहत होगा। शासन से स्वीकृति मिलने पर काम शुरू हो जाएगा।
जनपद के डिबाई क्षेत्र स्थित कर्णवास से गंगा नदी गुजरती है। यहां पर समय-समय पर त्योहारों के अलावा पूर्णिमा आदि अवसरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। अभी तक यहां पर गंगा स्नान के लिए पक्का घाट नहीं हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को गंगा में उतरकर ही स्नान करना पड़ता है। कच्चा घाट होने के कारण के कारण श्रद्धालुओं को हादसा होने का भी डर सताता रहता है। यहां पर पूर्व में अनेक श्रद्धालु पानी में डूबकर अपनी जान भी गंवा चुके हैं। कर्णवास की मान्यता को देखते हुए और होने वाले हादसों को रोकने के लिए यहां पर पक्का आधुनिक घाट बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए जिला प्रशासन ने नमामि गंगे के तहत शासन को चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। सीडीओ का कहना है कि शासन से प्रस्ताव पर मोहर लगने और स्वीकृति मिलते ही कर्णवास में पक्के घाट का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्णवास की मान्यता को देखते हुए यहां पर आधुनिक पक्का घाट बनवाने का निर्णय लिया गया है। घाट का निर्माण नमामि गंगे योजना के तहत होगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। शासन से अनुमति और प्रस्ताव पर स्वीकृति के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अभिषेक पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें