फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल25 साल की पत्नी ने मॉडलिंग के लिए छोड़ा 60 साल का पति

सार

25 साल की पत्नी ने मॉडलिंग के लिए छोड़ा 60 साल का पतिबुलंदशहर।लेकिन महिला अपने पति के साथ जाने को तैयार नहीं है।पीड़िता का आरोप है कि शादी उसके बहन-बहनोई ने आरोपी से पैसे लेकर कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

25 साल की पत्नी ने मॉडलिंग के लिए छोड़ा 60 साल का पति
विज्ञापन

बुलंदशहर। सात जन्मों तक साथ निभाने का जो वादा किया, वो सात साल में ही टूट गया। 25 साल की महिला ने मॉडलिंग करने की बात कहते हुए 60 साल के पति को छोड़ दिया। यही नहीं अपने मासूम पुत्र को भी उसने पति के पास ही छोड़ दिया है और अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। हालांकि मामला फिलहाल महिला सेल में काउंसिलिंग पर है, लेकिन महिला पति के साथ रहने को अभी तैयार नहीं है। उसका कहना है कि उसके पति के जीवन का कोई भरोसा नहीं है।
जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है, काउंसिलिंग के लिए मामला महिला सेल में विचाराधीन है। महिला का आरोप है कि उसकी शादी वर्ष 2015 में हरियाणा के भिवानी निवासी करीब 50-55 वर्षीय व्यक्ति से करा दी गई थी। यह शादी पीड़िता को धोखे में रख कराई गई। जबकि उस दौरान पीड़िता की उम्र मात्र 17-18 वर्ष की थी। शादी हरियाणा के भिवानी निवासी पीड़िता की बहन और बहनोई ने मिलकर कराई थी। उसका पति बहनोई का रिश्तेदार है। जिसकी पहली पत्नी की मौत हो चुुकी है और पहली पत्नी से भी एक पुत्र है। शादी के बाद पीड़िता ने एक पुत्र को जन्म दिया था। वहीं शादी के बाद से ही पीड़िता के देवर का पुत्र पीड़िता पर गलत नजर रखता है। आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील बातें करता है। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ससुराल वालों ने व पति ने उस पर ही गंभीर आरोप लगाए। जिसके बाद पीड़िता बुलंदशहर में आकर रहने लगी। बीते दिनों एसएसपी से शिकायत की, जिस पर मामला महिला सेल में पहुंच गया। जिसके बाद दोनों पक्षों को सुलह-समझौते के लिए बुलाया गया। लेकिन महिला अपने पति के साथ जाने को तैयार नहीं है। उसका कहना है कि पति की उम्र करीब 60 वर्ष हो चुकी है, अब उसके जीवन का भी कोई भरोसा नहीं है। ऐसे में उसे अपने भविष्य की चिंता सता रही थी। इस कारण वह पति को छोड़कर खुद आत्मनिर्भर बनना चाहती है। उसका कहना है कि वह मॉडलिंग करेगी या फिर कोई अन्य काम कर अपनी गुजर बसर कर लेगी। लेकिन वृद्ध पति के साथ अब नहीं रह सकती है। हालांकि महिला सेल में अभी भी दोनों के सुलह-समझौते की बात चल रही है। लेकिन पति-पत्नी के बीच मतभेद कम होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि शादी उसके बहन-बहनोई ने आरोपी से पैसे लेकर कराई थी। जब पीड़िता ने इस बाबत बहन-बहनोई से शिकायत की तो उन्होंने भी अपना पल्ला झाड़ लिया। साथ ही भविष्य में पति के साथ ही रहने का दबाव बनाया।
न मायके जाऊंगी, न ससुराल
पीड़िता से जब इस बाबत पूछा गया कि वह पति के साथ नहीं जाना चाहती तो भविष्य में कैसे जीवन यापन करेगी। इस पर महिला का कहना है कि वह न तो अपने मायके जाएगी और न ही ससुराल जाना चाहती है। वह आत्मनिर्भर बनेगी। साथ ही उसने बच्चे को भी अपने साथ रखने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

प्रकरण विचाराधीन है, दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि महिला और उसके पति के बीच अभी मतभेद कम होता नजर नहीं आ रहा है। - अरुणा राय, महिला सेल प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें