फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मजदूरी नहीं मिलने पर मनरेगा मजदूरों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिकंदराबाद।
कार्य पूरा होने के डेढ़ साल बाद भी मनरेगा मजदूरों के खाते में मजदूरी की रकम नहीं पहुंची। मजदूरी के लिए मजदूर ब्लॉक के अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं। सोमवार को मजदूरी की मांग को लेकर मनरेगा मजदूरों ने ब्लॉक कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

गांव मौलाबाद निवासी रवि भारती ने बताया कि ग्राम पंचायत गेसूपुर में करीब डेढ़ साल पहले मनरेगा के अन्तर्गत तालाब का जीर्णोद्धार किया गया था। करीब 50 मजदूरों ने डेढ़ महीने तक काम किया था। सभी मजदूरों की मजदूरी करीब 3.61 लाख रुपये बनी। काम पूरा होने के बाद केवल 27 हजार रुपये की मजदूरी का मास्टर रोल जारी किया गया। 3.34 लाख रुपये मनरेगा मजदूरों का बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्टर रोल जारी नहीं होने से 50 से अधिक मजदूरों की मजदूरी का 3.34 लाख रुपये बकाया है। टीए, सचिव से संपर्क करने पर उन्होंने केवल 35 हजार रुपये की मांग बनाकर भेजी। शेष भुगतान करने से मना कर दिया। मजदूरों ने बीडीओ से कार्य का मास्टर रोल जारी कराकर, मनरेगा मजदूरों की मजदूरी दिलाने की मांग की। बीडीओ निशांत पांडेय ने बताया कि मामला डेढ़ साल पुराना है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें