एक दिसंबर को होगा एमएलसी चुनाव
बुलंदशहर। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि एमएलसी चुनावों की तारीख का एलान हो गया है। चुनाव के लिए नवंबर को अधिसूचना जारी हो जाएगी। 12 नवंबर को पर्चा दाखिल किया जाएगा। पर्चों की जांच 13 नवंबर को होगा। नाम वापसी 17 नवंबर को होगी। मतदान एक दिसंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। इस चुनाव के लिए मतगणना तीन दिसंबर को होगी उसी दिन नतीजे भी आ जाएंगे।