डिबाई। क्षेत्र की ग्राम पंचायत राजघाट बांगर में सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। इसके निर्माण की शुरुआत विधायक सीपी सिंह के प्रतिनिधि केसरी सिंह ने किया। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्राम पंचायत राजघाट बांगर में 100 मीटर की सड़क का निर्माण कोलतार से कराया जा रहा है। इस पर 4.82 लाख रुपये की लागत आएगी। गांव के मुख्य मार्ग की इस सड़क के बनने से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। साथ ही सफर भी सुहाना होगा। उन्होंने बताया कि इसी तरह क्षेत्र की अन्य ग्राम पंचायतों में भी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक के अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।