फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: विधायक ने किया कीटनाशक का छिड़काव, बुखार से कई लोगों की मौत, मरीजों की संख्या में इजाफा

Sun, 09 Oct 2022 05:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, बुलंदशहर

सार

सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने पूरे गांव में कीटनाशक का छिड़काव कराया। इस दौरान विधायक खुद भी हाथ में मशीन लेकर छिड़काव करते नजर आए। दूसरी ओर सीएमओ डा. विनय कुमार चिकित्सकों की टीम के साथ गांव में पहुंचे।
विज्ञापन
कीटनाशक का छिड़काव करते विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर में बुखार से बीमार लोगों की बढ़ती संख्या के बीच शनिवार को विधायक ने गांव में पहुंचकर कीटनाशक का छिड़काव किया। जबकि सीएमओ ने चिकित्सकों की टीम के साथ गांव पहुंचकर मरीजों के स्वास्थ्य की जांच और गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने के निर्देश दिए।

देहात क्षेत्र के गांव काहिरा में बुखार और अन्य संक्रामक रोगों के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार बढ़ती मौत और बीमार मरीजों की संख्या में हो रहे इजाफे को देखते हुए अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का गांव में आना-जाना शुरू हुआ।

शनिवार को सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने पूरे गांव में कीटनाशक का छिड़काव कराया। इस दौरान विधायक खुद भी हाथ में मशीन लेकर छिड़काव करते नजर आए। दूसरी ओर सीएमओ डा. विनय कुमार चिकित्सकों की टीम के साथ गांव में पहुंचे। इस दौरान बीमारी से ग्रस्त मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कराई और गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएमओ ने चिकित्सकों की टीम को आदेश दिए कि प्रतिदिन गांव में पहुंचकर मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की जाए। यदि किसी मरीज की हालत गंभीर होती है तो उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जाए। इससे पहले एसडीएम सदर रेनू ने भी गांव का निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था, जलभराव की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें