बुलंदशहर। सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने बुधवार को नगर पालिका की ओर से संचालित गोशाला का निरीक्षण किया। इसमें भारी अनियमितताएं मिलने पर नाराजगी जताई। इस दौरान 93 में से 16 गाय मौके पर कम मिलीं।
सदर विधायक ने बताया कि उन्होंने पशुपालन स्थाई समिति का सदस्य होने के नाते गोशाला को-ऑपरेटिव सोसायटी के चेयरमैन रवि शर्मा, डॉ. जितेंद्र तेवतिया, सचिन खारी, शेरपुर प्रधान और धर्मेंद्र सिंह सहित गोशाला का निरीक्षण किया।
इस दौरान गायों की संख्या 93 बताई गईं जबकि मौके पर केवल 77 गाय ही मिलीं। 16 गाय मौके से लापता मिलीं। इसके अलावा पांच गाय दलदल में फंसी मिली और एक गाय मृत पाई गई। गोशाला मं हरे चारे की व्यवस्था नहीं थी। गोशाला के केयरटेकरों ने बताया गया कि
पांच हजार अनुदान मिलता है और मात्र एक हजार ही खर्च होता है बाकि चार हजार रुपये हड़प लिए जाते हैं। गोशाला में मिली अनियमितता को लेकर विधायक ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है।