फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन: पंजीकरण कराने के लिए आज अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबंधित जिले के कॉलेजों में स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। पंजीकरण कराने के लिए छात्र-छात्राओं के लिए मंगलवार तक का समय है। इसके बाद दूसरा मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि स्नातक की बीए, बीएससी व बीकॉम में अभी तक तीन मेरिट और परास्नातक में एक मेरिट से प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं, अब सीसीएसयू ओर से प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं को स्नातक व परास्नातक में पंजीकरण कराने के लिए एक और मौका दिया गया है।
इच्छुक छात्र-छात्रा दो सितंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। बताया कि इसके बाद कॉलेज स्नातक की चौथी और परास्नातक की दूसरी मेरिट जारी करेंगे। कॉलेजों में प्रवेश के लिए पहले से ही काउंटर बने हैं। संभावना है कि स्नातक व परास्नातक में प्रवेश प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें