फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : पंजीकरण कराने के लिए छात्र-छात्राओं को एक और मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। स्नातक और परास्नातक में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। शुक्रवार को कॉलेजों में परास्नातक की पहली मेरिट से प्रवेश हुए। इस मेरिट से अब प्रवेश नहीं होंगे। वहीं, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने स्नातक व स्नातकोत्तर के साथ लॉ में फिर से पंजीकरण कराने के लिए छात्र-छात्राओं एक और मौका दिया है। विद्यार्थी दो सितंबर तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि अब तक स्नातक में तीन मेरिट और परास्नातक में एक मेरिट से ही कॉलेजों में प्रवेश हो सके हैं। अब सीसीएसयू ने स्नातक, स्नातकोत्तर और लॉ कोर्सों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण फिर से खोल दिए हैं। स्नातक व परास्नातक, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सों में अब दो सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कराए जा सकेंगे। वहीं, बीपीईएस, बीएससी फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स पाठ्यक्रमों को छोड़कर स्नातक स्तर के सभी पाठ्यक्रम, सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में शैक्षिक सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए फिर से ऑनलाइन पंजीकरण खोल दिए हैं।
सितंबर तक इच्छुक छात्र-छात्रा अपने पंजीकरण करा सकते हैं। इस दौरान पंजीकरण फार्म में भी सुधार कर किए जा सकते हैं। बताया कि कुछ कॉलेजों के स्नातक कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने के कारण कुछ छात्र-छात्राएं परास्नातक पाठ्यक्रमों में पंजीकरण से वंचित रह गए, इसलिए तिथि बढ़ाई है। तीन सितंबर को कॉलेज फिर से रजिस्ट्रेशन डेटा डाउनलोड करेंगे। फिर परास्नातक की दूसरी मेरिट तैयार करके प्रवेश करेंगे। स्नातक की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया के लिए जल्द ही सीसीएसयू की ओर से आगामी निर्देश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें